फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Drinking water crisis in Sanarka village, 25 families in trouble

Champawat News: सनर्का गांव में पेयजल संकट, 25 परिवार परेशान

Mon, 09 Jun 2025 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 09 Jun 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in Sanarka village, 25 families in trouble
चंपावत। जिले की ग्राम पंचायत कोट अमोड़ी के सनर्का गांव में बार-बार पेयजल लाइन टूटने से ग्रामीण परेशान हैं। गांव के 25 परिवार पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग एकमात्र नौले से प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण ईश्वरी दत्त, डिगर देव, गोविंद भट्ट, शंकर भट्ट, हरीश भट्ट, खुशाल भट्ट आदि ने बताया कि गांव को आपूर्ति करने वाली पेयजल लाइन लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। गर्मी बढ़ने के कारण नौले भी सूख रहे हैं। उन्हें एक किमी दूर अन्य नौले से पानी ढोना पड़ रहा है। बताया कि लोगों को पानी के लिए सुबह पांच बजे से अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी गई लेकिन अब तक कोई पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं की जा सकी है। ग्रामीणों ने पेयजल लाइन को ठीक करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed