{"_id":"5824b4e64f1c1b342fb39f21","slug":"doctors-waiting-at-the-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से नदारद रही महिला डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल से नदारद रही महिला डॉक्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में डॉक्टर का इंतजार
- फोटो : अमर उजाला
लोहाघाट (चंपावत)। पीपीपी मोड में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड आदि चेकअप कराने आई गर्भवती महिलाओं को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। बृहस्पतिवार को महिला चिकित्सक के अस्पताल से नदारद रहने से दिगालीचौड़, मंगोली, मौनकांडा, काफली, थुवा माहरा आदि स्थानों से आई गर्भवती महिलाओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। बबीता देवी, मीना, तुलसी, ज्योति, हेमा देवी, बबीता बोहरा, मीना देवी, कल्पना आदि का कहना है कि वह सुबह नौ बजे अस्पताल में अपने उपचार के लिए अस्पताल में पहुंच गई थी, लेकिन करीब 12 बजे तक अस्पताल में महिला डॉक्टर अपनी सीट पर नहीं थी।
विज्ञापन
महिलाओं का कहना था कि अस्पताल कर्मियों की ओर से उनके पर्चे जमा करने के बाद उन्हें डॉक्टर के इमरजेंसी केस में जाने की बात कही गई। जिससे उन्हें डॉक्टर का घंटों इंतजार करना पड़ा। बाद में डॉक्टर के आने के बाद गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड और जांचें की गई। पीपीपी मोड के प्रबंधक शिव श्रीवास्तव का कहना था कि महिला चिकित्सक उनसे बैंक कार्य से आधे घंटे बाद आने की बात कहकर चली गई थी। उन्होंने महिला डॉक्टर की अनुपस्थिति दर्ज कर दी है।
विज्ञापन