फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Divya's help will be taken in propaganda of schemes

योजनाओं के प्रचार प्रसार में ली जाएगी दिव्यांग की मदद

Thu, 28 Dec 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत Updated Thu, 28 Dec 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Divya's help will be taken in propaganda of schemes
दिव्यांग दीपक शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जिले में विभिन्न विभागों की सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के कार्य में एक दिव्यांग की मदद भी ली जाएगी। यह दिव्यांग हैं पाटी विकासखंड के खरही ग्राम पंचायत निवासी दीपक शर्मा। दोनों हाथों से दिव्यांग होने के बावजूद दीपक पेंटिंग को अपनी आजीविका का माध्यम बनाया है।

इससे प्रभावित होकर सीडीओ शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने सरकारी विभागों की विभिन्न योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए दिव्यांग दीपक से पेंटिंग कार्य कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर निर्देश जारी किए हैं। दिव्यांग दीपक शर्मा के हाथों में चित्रकारी के हुनर के बारे में अमर उजाला की ओर से समय समय पर पाठकों को जानकारी दी जाती रही है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह विकास भवन में पहुंचे दिव्यांग दीपक शर्मा ने सीडीओ से मुलाकात कर अपने पेंटिग कार्य के बारे में जानकारी दी तथा विभिन्न स्थानों में उनकी ओर से की गई पेंटिंग के फोटोग्राफ दिखाए। उनका कहना था कि क्षेत्र में कार्य की कमी के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिस पर सीडीओ ने विकास भवन के तहत आने वाले ग्राम्य विकास विभाग सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर भविष्य में योजनाओं के प्रचार प्रसार से संबंधित सभी पेंटिंग कार्य दिव्यांग दीपक से कराने के निर्देश जारी किए। सीडीओ ने सभी विभागाध्यक्षों को दिव्यांग दीपक शर्मा का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया गया है। ताकि जिस विभाग को जरूरत हो वह दिव्यांग दीपक की सहायता ले सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed