{"_id":"648b492d359e3ca12b06c586","slug":"dispute-between-mining-businessmen-and-crusher-owners-tanakpur-news-c-8-1-168185-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: खनन कारोबारी और क्रशर मालिकों में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: खनन कारोबारी और क्रशर मालिकों में विवाद
Thu, 15 Jun 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 15 Jun 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार को ज्ञापन सौंपते खनन कारोबारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। शारदा में खनन बंद होने के बाद अब खनन कारोबारियों और क्रशर मालिकों के बीच खनिज के रेट को लेकर विवाद पैदा हो गया है। कारोबारियों ने क्रशर मालिकों पर निर्धारित रेट से कम देने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से कारोबारियों के हित में जल्द विवाद सुलझाने की गुहार लगाई है।
मां शारदा खनन यूनियन ने कहा है कि खनन शुरू होने से पूर्व प्रशासन (एसडीएम, सीओ, एआरटीओ) की मध्यस्थता में क्रशर मालिकों और कारोबारियों के बीच खनिज के रेट 54 रुपये प्रति क्विंटल तय हुए थे लेकिन अब क्रशर मालिक किसी को 50 रुपये तो किसी 54 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान कर रहे हैं। यूनियन पदाधिकारियों ने क्रशर मालिकों से इस संबंध में बात की तो वे नहीं माने और कहा किसी के पास जाओ खनिज का भुगतान इसी रेट से किया जाएगा। यूनियन ने क्रशर मालिकों पर मनमाना रेट देकर कारोबारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
कहा है कि खनन में वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले कारोबारियों के साथ ऐसा अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बृहस्पतिवार को यूनियन अध्यक्ष अमन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कारोबारियों के शिष्टमंडल ने सीएम कैंप कार्यालय में विधायक प्रतिनिधि दीपक चंद रजवार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मुख्यमंत्री से विवाद का जल्द समाधान कराने का आग्रह किया गया है।