फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Disilluminato, read how the board examinee Balatdi

बत्ती गुल, कैसे पढ़ें बालातड़ी के बोर्ड परीक्षार्थी

Thu, 25 Feb 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 25 Feb 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन

पाटी ब्लॉक के बालातड़ी गांव के कई तोकों में दो हफ्ते से अधिक समय से बिजली गुल है। इसका खामियाजा बोर्ड परीक्षार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अविलंब बिजली आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।

विज्ञापन


बालातड़ी ग्राम पंचायत के लेक, बोरासीमल और देवीनगर तोक में दो हफ्ते से अधिक समय से बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं है। जल्द ही बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है, मगर अंधेरे की वजह से छात्रों की रात में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। खिलानंद जोशी, धनीदत्त भट्ट, दयानंद भट्ट, पूरन चंद्र भट्ट, हेम चंद्र भट्ट, जीवन भट्ट आदि ग्रामीणों ने जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


उधर पाटी क्षेत्र के जूनियर इंजीनियर बसंत बल्लभ गहतोड़ी ने कहा एलटी लाइन के केबल में खामी आने से आपूर्ति बीते कुछ दिनों से बाधित है। इसे ठीक करने के लिए टीम भेजी जा रही है। दो दिन में बिजली आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed