{"_id":"10a236f648f1fdab82216390c4a1cadc","slug":"dig-saw-nepal-border-situation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी ने देखे नेपाल बॉर्डर के हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी ने देखे नेपाल बॉर्डर के हालात
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Wed, 07 Oct 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में भारत विरोधी माहौल के मद्देनजर पुलिस उप महानिरीक्षक पुष्कर सिंह सैलाल ने बुधवार को टनकपुर और बनबसा से लगे नेपाल बॉर्डर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
डीआईजी ने बनबसा से टनकपुर तक की सीमा का भ्रमण किया और अधीनस्थ अधिकारियों से स्थिति के बारे में जानकारी ली। पत्रकारों से वार्ता में डीआईजी ने कहा कि नेपाल में बिगड़े हालात के कारण दोनों देशों के बीच आवागमन पहले की अपेक्षा कम हुआ है, लेकिन भारतीय वाहनों के नेपाल जाने पर किसी तरह का कोई वैधानिक प्रतिबंध नहीं लगाया गया था। उन्होंने कहा कि नेपाल में भारत विरोधी माहौल और छात्र संगठन की चेतावनी के बाद नेपाल जाने वाले लोगों को वहां के हालात के बारे में बताते हुए वाहन लेकर नेपाल नहीं जाने की सलाह देने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
पुलिस की सलाह पर भारतीय नागरिक वाहन लेकर नेपाल नहीं गए। अब वहां के हालात सामान्य हो गए हैं। नेपाल प्रशासन से स्थिति सामान्य होने की जानकारी मिलने के बाद भारतीय नागरिक भी वाहनों से नेपाल जाने लगे हैं। इस मौके पर सीओ रंजन सिंह रौतेला, कोतवाल कमल राम आर्या, बनबसा थानाध्यक्ष विनोद यादव भी मौजूद थे।
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नेपाल बॉर्डर के निरीक्षण के दौरान डीआईजी पीएस सैलाल ने इमिग्रेशन चेकपेास्ट और ह्यूूमन ट्रेफिकिंग सेल कार्यालय का भी निरीक्षण किया। डीआईजी ने इमिग्रेशन विभाग के निर्माणाधीन चेकपोस्ट भवन का निरीक्षण कर देरी पर ठेकेदार को नोटिस देने को कहा। उन्होंने ह्यूमन ट्रेफिकिंग सेल कार्यालय में कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान एलआईयू प्रभारी भाष्कर बडोला, इमिग्रेशन चेकपोस्ट अधिकारी आरपी टम्टा आदि मौजूद थे।