फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Devotees were overwhelmed with emotion after hearing the incident of Bharat Milap.

Champawat News: भरत मिलाप का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

Wed, 04 Jun 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 04 Jun 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Devotees were overwhelmed with emotion after hearing the incident of Bharat Milap.
मानेश्वर के भरछाना में चल रही श्रीराम कथा का वाचन करते व्यास राकेश डुकलान। संवाद
लोहाघाट (चंंपावत)। भरछाना के राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्री रामकथा के अंतिम दिन भरत मिलाप का प्रसंग सुनाया गया। बुधवार को कथावाचक व्यास पंडित डुकलान ने कथा का वाचन करते हुए कहा कि ननिहाल से अयोध्या लौटने पर जब भरत को पता चला कि भगवान श्रीराम 14 वर्ष के वनवास पर चले गए हैं, तो वह गहरे दुख में डूब गए। उन्होंने अपने पिता महाराज दशरथ का अंतिम संस्कार किया और गुरु वशिष्ठ, माताओं और अयोध्या के समाज के साथ श्रीराम को वापस लाने के लिए वन की ओर प्रस्थान की कथा का प्रसंग सुनाया। मुख्य आयोजक ज्योतिषाचार्य पंडित रेवाधर कलौनी, उनकी धर्मपत्नी जानकी देवी, जगदीश चंद्र कलौनी, पुरोहित दीपक कुलेठा, नारायण दत्त पुनेठा, नारायण दत्त कलौनी, कृष्णानंद कलौनी, गिरीश चंद्र कलौनी, डाॅ. सतीश चंद्र पांडेय, मोहित पाठक, योगेश मेहता, विजय वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed