फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Details of income expenditure kept in the meeting of Municipal Board

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में रखा आय व्यय का ब्योरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Details of income expenditure kept in the meeting of Municipal Board
ंपावत में पालिका बोर्ड की बैठक में मौजूद पालिकाध्यक्ष और सभासद। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मंगलवार को पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा की अध्यक्षता में हुई पालिका बोर्ड की बैठक में आय-व्यय का ब्योरा रखा गया। बताया गया कि अप्रैल से जुलाई तक पालिका की भवन कर से 44 हजार, तहबाजारी से 27 हजार, व्यापार कर से 1.47 लाख, अनुज्ञा शुल्क से सात हजार, कोविड मद से 6.5 लाख, 15 वें वित्त से 35.75 लाख, राज्य वित्त से 1.66 लाख और अन्य मद 7.11 लाख की आय हुई है।
विज्ञापन

जबकि इन चार माह में कर्मचारी वेतन में 13.87 लाख, संविदा कर्मचारी वेतन में 17.92 लाख, सफाई रोशनी में 8.91 लाख, निर्माण कार्यों में 89.11 लाख, कोविड में 45 हजार और अन्य में 135 लाख रुपये का खर्च हुआ। बैठक में बेनाप भूमि, जल मूल्य, भवन कर, पेयजल, बिजली और सड़कों की समस्या से संबंधित मुद्दे छाए रहे। तमाम समस्याओं को लेकर राजस्व, जल संस्थान और ऊर्जा निगम के अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। बोर्ड बैठक में ईओ अभिनव कुमार, सभासद रोहित बिष्ट, मोहन भट्ट, नंदन तड़ागी, लोकेश पुनेठा, लक्ष्मी देवी, बबीता भट्ट, कविता गोस्वामी, रेखा तिवारी, कलावती देवी, एसडीओ विद्युत विकास भारती, ईई जल संस्थान राहुल सिंह, राजस्व उपनिरीक्षक राजीव मेहरा आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed