फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dermatologist on leave for a month, not getting treatment

Champawat News: चर्म रोग विशेषज्ञ एक माह से अवकाश पर, नहीं मिल रहा इलाज

Sun, 18 Jan 2026 10:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 18 Jan 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
Dermatologist on leave for a month, not getting treatment
चंपावत। जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्णिका पंत एक माह से अधिक समय से अवकाश पर है। ऐसे में अस्पताल में मरीजों को इलाज मिलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

चर्म रोग विशेषज्ञ नहीं होने पर चंपावत, लोहाघाट और बाराकोट के मरीज पिथौरागढ़ जिला अस्पताल जाकर अपना इलाज कराते थे लेकिन वहां के चर्म रोग विशेषज्ञ को करीब 150 किमी दूर धारचूला भेजे जाने के कारण लोगों की दिक्कतें और अधिक बढ़ गई हैं। अब मरीजों को चर्म से संबंधित इलाज के लिए खटीमा या हल्द्वानी जाना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में हर रोज करीब 50 से अधिक मरीज चर्म रोग विशेषज्ञ को दिखाने पहुंचते हैं लेकिन उन्हें निराश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अब चिकित्सक के अवकाश से लौटने की स्थिति स्पष्ट न होने के चलते लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। वर्तमान में चिकित्सक के अवकाश पर होने के चलते मरीज कभी-कभी फिजिशियन से अपना इलाज करा लेते हैं। सूत्रों के अनुसार, चिकित्सक पीजी की पढ़ाई के लिए जाने वाली हैं और उनके लौटने की संभावना कम ही है। पीएमएस डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी ने बताया कि चर्म रोग विशेषज्ञ के अवकाश पर होने की जानकारी विभाग को पत्र के माध्यम से दी गई है। वह एक माह से अधिक समय से अवकाश पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिला अस्पताल चंपावत की चर्म रोग विशेषज्ञ के न होने पर पिथौरागढ़ जिला अस्पताल जाकर इलाज कराते थे। सुबह जाकर शाम को लौट आते थे लेकिन अब वहां भी चिकित्सक नहीं हैं। ऐसे में समस्या बढ़ गई है। शरीर में खुजली के चलते समस्या हो रही है लेकिन अब इलाज मिलना भी मुश्किल लग रहा है। खटीमा जाकर ही इलाज कराना होगा। - अभिषेक, बाराकोट

--
सिर पर खुजली के कारण गंभीर बीमारी हो गई है। पिछले कुछ समय से फिजिशियन से अपना इलाज करा रहा हूं लेकिन राहत नहीं मिल रही है। उम्मीद थी कि चर्म रोग विशेषज्ञ लौटेंगी लेकिन उनके नहीं आने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। पिथौरागढ़ में भी चिकित्सक नहीं है। ऐसे में अब करीब 90 किमी दूर खटीमा जाना पड़ेगा। - चंदन बिष्ट, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed