फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demonstration regarding demand of SIDCUL in Tanakpur

Champawat News: टनकपुर में सिडकुल की मांग को लेकर प्रदर्शन

Mon, 18 Sep 2023 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 18 Sep 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Demonstration regarding demand of SIDCUL in Tanakpur
सिडकुल की मांग को लेकर प्रदर्शन करते इंसाफ द पावर संगठन के कार्यकर्ता। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। मिनी सिड़कुल की मांग को लेकर सोमवार को इंसाफ द पावर संगठन के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। उन्होंने प्रदर्शन कर क्षेत्र में शीघ्र सिडकुल खोलने की मांग उठाई। बाद में सीएम कैंप कार्यालय और एसडीएम कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर या बनबसा में सिडकुल की स्थापना की मांग लंबे समय से उठ रही है। मुख्यमंत्री की ओर से इसकी दो बार घोषणा भी हो चुकी है, लेकिन अब तक शासन-प्रशासन स्तर से धरातल पर कोई पहल नहीं हो पाई है। इंसाफ द पावर संगठन ने इसके लिए संघर्ष शुरू किया है। सोमवार को संगठन ने नगर में प्रदर्शन कर सीएम कैंप कार्यालय और एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने कहा है कि क्षेत्र में पिछले बीस सालों से सिडकुल की मांग की जा रही है, लेकिन घोषणा के सिवाय अब तक कुछ नहीं हुआ है।
विज्ञापन

कोई उद्योग नहीं होने से युवा बेरोजागरी का दंश झेलने या फिर रोजगार की तलाश में पलायन करने पर मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने टनकपुर क्षेत्र में शीघ्र सिडकुल स्थापित किए जाने की मांग की। प्रदर्शन में संगठन के अध्यक्ष तिलक राम, सचिव बलवंत सिंह कुल्याल, कालू राम, बहादुर राम, गिरीश कुमार, दिनेश चंद्र शास्त्री, पूर्व सभासद गंगागिरि गोस्वामी, अरविंद कुमार, शांति देवी, विमला, शीला, पुष्कर राम, सोनू कुमार, श्रीकृष्ण तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed