{"_id":"65dcc0dc8805d684cc0c94bb","slug":"demonstration-of-villagers-troubled-by-contaminated-red-water-champawat-news-c-229-1-shld1010-105780-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: दूषित लाल पानी से परेशान ग्रामीणाें का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: दूषित लाल पानी से परेशान ग्रामीणाें का प्रदर्शन
Mon, 26 Feb 2024 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 26 Feb 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के सुंई लिफ्ट पेयजल योजना में आ रहे दूषित लाल पानी के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
लोहाघाट (चंपावत)। सुंई लिफ्ट योजना से आ रहे दूषित लाल पानी का समाधान न होने पर ग्रामीणों में विभाग के प्रति गुस्सा बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने साफ पानी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जल्द समस्या का समाधान न करने पर जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी और आंदोलन की चेतावनी दी।
सोमवार को ग्रामीणों ने नलों में आ रहे दूषित लाल पानी के विरोध में जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत पेयजल योजना का पुनर्निर्माण किया गया है। योजना चालू हुए करीब तीन माह से अधिक का समय हो गया है। उसके बाद भी घरों में दूषित लाल पानी आ रहा है जिसे पीने से लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।
ग्रामीण गिरीश चंद्र पांडेय ने बताया कि लिफ्ट योजना से लाल कंकड़ भी आ रहे हैं। लोगों ने बताया कि लाल पानी को कपड़े में छानने पर उसमें लोहे के छोटे-छोटे कण दिख रहे हैं। ग्रामीणों ने जल संस्थान से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में महेश चंद्र चतुर्वेदी, विनोद ओली, नवल चतुर्वेदी, मुकुल ओली, तनुज चतुर्वेदी, अभिषेक ओली, नमन ओली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि ग्राम सभा सुंई पऊ के लिए दूसरी कोई पेयजल योजना नहीं है। सुंई लिफ्ट पेयजल योजना ट्रायल में चल रही है और इससे ही गांव में पेयजलापूर्ति की जा रही है। पहले की अपेक्षा काफी सुधार है। जल्द समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।
--
पानी के लिए कासनी लंपाटा की महिलाओं का प्रदर्शन
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। कासनी लंपाटा की महिलाओं ने पानी की समस्या का समाधान करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एडीएम को ज्ञापन देकर जल्द मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
सोमवार को कासनी लंपाटा की महिलाएं कलक्ट्रेट में एकत्र हुईं। उन्होंने यहां एडीएम को ज्ञापन दिया। महिलाओं ने कहा कि उनके गांव में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। विभाग से कई बार व्यवस्था में सुधार की मांग किए जाने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। महिलाओं ने जल्द ही पेयजल समस्या का समाधान नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर कई महिलाएं मौजूद रहीं।
-- -- -- -- -- -
दोबांस कुनकटिया में 10 दिन से पानी की दिक्कत
पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लाॅक के दोबांस कनकुटिया में लोग 10 दिनों से पानी के संकट का सामना कर रहे हैं। नाराज लोगों ने जल संस्थान के ईई को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान करने की मांग की है। सोमवार को ग्रामीण कांग्रेस नेता खीमराज जोशी के नेतृत्व में जल संस्थान कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने यहां ईई को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि धामीगौड़ा, धूरा, जिबालीखाला, मेथल, असुरदेव, धारेखाली, कन्कू, मल्याखोला, मेलपुखर समेत कई तोकों के लोग पानी के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों को खुद और मवेशियों के लिए पानी जुटाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। संवाद