{"_id":"694c20853590f1fe6a0817ae","slug":"demand-to-start-backlog-recruitment-in-government-departments-champawat-news-c-230-1-pth1019-136284-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सरकारी विभागों में बैकलॉग भर्ती शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सरकारी विभागों में बैकलॉग भर्ती शुरू करने की मांग
Wed, 24 Dec 2025 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 24 Dec 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रदेश के सरकारी विभागों में आरक्षित वर्ग के लिए बैकलॉग भर्ती शुरू किए जाने की मांग मुखर होने लगी है। बुधवार को उत्तराखंड अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति वैचारिक महासभा के बैनर तले युवाओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में कहा गया है कि एससी, एसटी और ओबीसी के बेरोजगार शिक्षित, प्रशिक्षित एवं अन्य संविदा आउटसोर्स उपनल के तहत नियुक्तियों में आरक्षण के मानक पूर्ण किए जाएं। सरकार उपनल, आउटसोर्स से नियुक्त कर्मियों को विनियमित करने की कार्यवाही कर रही है। इनमें नियुक्ति के समय आरक्षण के मानकों का ठोस प्रावधान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त वर्गों का प्रतिनिधित्व पूर्ण करने के लिए उचित निर्णय की आवश्यकता है।
महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश मुरारी ने कहा कि बैकलॉग भर्ती के लिए विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए। वहां अध्यक्ष गोपाल राम सिरोला, नेहा, दिया, कविता, गीता, गीतांजलि, कोमल, तारा, लक्ष्मी, सुहाना, सानिया, राजेश कुमार, महेश राम समेत कई युवा मौजूद रहे। संवाद