{"_id":"5d4981928ebc3e6cd11bc0cf","slug":"demand-to-make-near-sliding-zone-champawat-news-hld3518606122","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलवैदर रोड:स्लाइडिंग जोन के समीप बनाएं पैदल मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलवैदर रोड:स्लाइडिंग जोन के समीप बनाएं पैदल मार्ग
विज्ञापन
बारहमासी सड़क में धौन के समीप स्लाइडिंग जोन से मलबा हटाती जेसीबी मशीन।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर-पिथौरागढ़ के बीच निर्माणाधीन बारहमासी सड़क पर धौन के समीप बने स्लाइडिंग जोन के कारण जहां वाहनों का संचालन बेहद जोखिमपूर्ण हो गया है। वहीं पैदल यात्रियों और स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों ने जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ को ज्ञापन भेजकर स्लाइडिंग जोन के समीप पैदल रास्ते के निर्माण की मांग उठाई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि धौन जीआईसी से 200 मीटर की दूरी पर लगातार हो रहे भूस्खलन से पैदल यात्रा भी नहीं हो पा रही है। यदि धौन जीआईसी से ठुलखोला तक रोड से 100 मीटर ऊपर तक पैदल मार्ग बनाने से यात्रियों को लगभग 600 मीटर पैदल मोटर मार्ग से जोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
पैदल मार्ग के बनने से जीआईसी में पढ़ने वाले बनलेख, मौराड़ी से आने वाले बच्चे भी विद्यालय तक आ जा कर पठन-पाठन कर सकते हैं। ज्ञापन देने वालों में चंद्रशेखर जोशी, नवीन सिंह रावत, नारायण दत्त, तारा दत्त, कृष्णानंद, कमल सिंह, भुवन चंद्र, श्याम प्रसाद, केएस बोहरा, हीरा देवी, खीम सिंह, बची सिंह आदि शामिल हैं।