{"_id":"65f07d96453ced506507466c","slug":"demand-for-investigation-into-sending-people-to-russia-on-the-pretext-of-job-tanakpur-news-c-229-1-shld1026-106239-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: नौकरी का झांसा देकर रूस भेजे जाने की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: नौकरी का झांसा देकर रूस भेजे जाने की जांच की मांग
Tue, 12 Mar 2024 09:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 12 Mar 2024 09:36 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पूर्व सैनिकों ने भारतीय युवकों को बहला फुसलाकर रूस में नौकरी का लालच देकर रूस, यूक्रेन युद्ध में भेजे जाने की जांच की मांग की है। पूर्व सैनिकों ने केंद्र सरकार से देश में युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की है।
गौरव सेनानी कल्याण समिति की अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद की अध्यक्षता में बैठक हुई। पूर्व सैनिकों ने कहा कि रूस में नौकरी करने गए कई भारतीय युवाओं के रूसी सेना की ओर से लड़ने की सूचनाएं मिल रही हैं। उन्होंने इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने मांग की है। उन्होंने भारतीय युवकों को नौकरी का लालच देकर रूस भेजने वाली एजेंसी और संचालकों की भी जांच कराने की मांग की है।
पूर्व सैनिकों ने कहा कि देश में अगर नौकरियां होंगी तो युवा नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़े से बच जाएंगे। संचालन कैप्टन हरीश कापड़ी ने किया। वहां कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट, कैप्टन अमर सिंह, बीबी पांडेय, डीडी कापड़ी, भूपाल भट्ट, पूर्व सैनिक जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी आदि थे। संवाद