{"_id":"635c0b6d5f5e99702f38f2aa","slug":"demand-for-action-on-daughter-s-in-laws-tanakpur-news-hld480237495","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्री के ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुत्री के ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
टनकपुर में प्रभारी तहसीलदार पिंकी आर्य को ज्ञापन सौंपती दिवंगत सुषमा की मां मीना देवी आदि। संवा?
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। पुत्री की मौत के बाद पति और ससुरालियों पर कार्रवाई नहीं होने से भड़के परिजनों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएम कैंप कार्यालय के माध्यम से तहसील प्रशासन को सौंपा। उन्होंने दिवंगत पुत्री के पति एवं ससुरालियों पर कार्रवाई नहीं होने पर 30 अक्तूबर से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में धरना देने एवं धरने के दौरान एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होने पर पूरे परिवार के साथ आत्मदाह की चेतावनी दी है।
टनकपुर निवासी स्व. सुषमा के मायके वालों ने उसके ससुरालियों पर गलत दवाइयां, गलत इंजेक्शन देने एवं अत्याचार करने का आरोप लगाते हुए टनकपुर कोतवाली में तहरीर दी थी जिस पर पुलिस ने मृतका के पति एवं ससुरालियों पर आईपीसी की धारा 304/498ए/506 में रिपोर्ट दर्ज की थी।
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मृतका के मायके वालों ने 2 से 13 अक्तूबर तक मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के पास धरना दिया था। एसपी देवेंद्र पींचा के दस दिनों में कार्रवाई का आश्वासन देने पर धरना स्थगित कर दिया था। सुषमा के परिजनों का आरोप है कि दस दिन से अधिक का समय बीतने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ज्ञापन में मृतका की मां मीना सागर, पिता सुभाष के अलावा प्यारे लाल गौतम, शिव कुमार, खल्लो, रानी, बबली, शबाना, कमला, शकीला, राजेंद्र आदि के हस्ताक्षर हैं।