फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand for action against smugglers who cut cedar trees in lohaghat

Champawat: देवदार के पेड़ों को काटने वाले तस्करों पर कार्रवाई की मांग, विधायक ने जताई नाराजगी; दी चेतावनी

Mon, 08 Apr 2024 03:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Updated Mon, 08 Apr 2024 03:11 PM IST
सार

लोहाघाट नगर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार दुर्लभ प्रजाति के देवदार के पेड़ों को अवैध रूप से काटने पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई है।

विज्ञापन
Demand for action against smugglers who cut cedar trees in lohaghat
विधायक खुशाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोहाघाट नगर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार दुर्लभ प्रजाति के देवदार के पेड़ों को अवैध रूप से काटने पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई है। विधायक ने वन विभाग और प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए हैं। विधायक ने जल्द जांच कर दोषियों को पकड़ने की मांग की है। विधायक ने वन तस्करों के खिलाफ जल्द कार्यवाही न होने पर संबंधित विभागों के कार्यालय में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नगर के आदर्श कॉलोनी में करीब सवा दो माह पूर्व वन तस्करों ने देवदार के आठ हरे और सूखे पेड़ों पर आरी चला दी थी। वहीं सुंई में भी देवदार के तीन पेड़ों को वन तस्करों ने काट दिया था। आदर्श कॉलोनी में पेड़ काटने के मामले में राजस्व विभाग की तहरीर के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, लेकिन पुलिस मुख्य आरोपियों तक पहुंचने में नाकाम साबित रही है। वहीं दो दिन पूर्व वन तस्करों ने आदर्श कॉलोनी में बोट हाउस के पास देवदार के 15 पेड़ों को सुखाने के लिए उनके तने छील दिए हैं।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि गरीब लोग एक पेड़ मंजूर कराने के लिए वन विभाग के चक्कर काटते रह जाते हैं। उन्हें विभाग की ओर से कई नियम कानून बताए जाते हैं लेकिन वन तस्कर खुलेआम अवैध रूप से देवदार के पेड़ काट रहे हैं और वन विभाग तथा प्रशासन खामोश बैठा हुआ है। विधायक ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो जनता को साथ लेकर धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें-  Ramnagar: गर्जिया मंदिर परिसर में लगी भीषण आग, प्रसाद की सभी दुकानें जलकर राख; पलभर में हर तरफ मच गई चीख-पुकार

इधर रेंजर दीप जोशी ने बताया कि पेड़ सुखाने के प्रयास के मामले में अज्ञात के खिलाफ वन अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जिन पेड़ों के तने छीले गए हैं उनमें दवा और मिट्टी का लेप लगाकर उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed