फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Death of a newlywed who went to the forest with mother-in-law

सास के साथ जंगल गई नवविवाहिता की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Death of a newlywed who went to the forest with mother-in-law
चंद्रा देवी, फाइल फोटो - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। जंगल से लकड़ी लेकर घर आ रही विकासखंड बाराकोट के रैगांव निवासी एक नव विवाहिता की मौत हो गई है। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर रैगांव निवासी चंद्रा देवी (20) पत्नी योगेश सिंह अधिकारी अपनी सास मुन्नी देवी के साथ घर के पास जंगल में लकड़ी लेने गई थीं। वापस लौटते वक्त बगोरा के पास अचानक चंद्रा चक्कर आकर गिरीं और अचेत पड़ गईं। परिजनों की ओर से आनन फानन में 108 एंबुलेंस के जरिये उसे उप जिला अस्पताल लोहाघाट लाया गया, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने चंद्रा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बीती 22 नवंबर को नैनीताल जिले के पदमपुरी निवासी कलादेवी की पुत्री चंद्रा देवी का विवाह योगेश के साथ हुआ था। योगेश गाजियाबाद में होटल में काम करता है, घटना की जानकारी मिलने के बाद वह बृहस्पतिवार सुबह घर पहुंचा। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। राजस्व उप निरीक्षक गोविंद बल्लभ ने बताया कि मृतका के शव का पंचनामा तहसीलदार विजय गोस्वामी की ओर से भरा गया। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed