{"_id":"5ad4e1ad4f1c1b85028b4f00","slug":"cut-the-road-forgot-to-asphalt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क तो काट दी, डामर करना भूल गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क तो काट दी, डामर करना भूल गए
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़।
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
डीएम कार्यालय के आगे प्रदर्शन करते बड़ावे धारी के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर धारी-बड़ावे मोटर मार्ग का निर्माण 12 साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग ने पांच किमी लंबी इस सड़क की कटिंग तो कर दी, लेकिन अभी तक इनमें डामर नहीं किया है। इससे लोगों को इस पर आवाजाही करने में दिक्कतें उठानी पड़ रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। शीघ्र डामरीकरण न होने पर अनशन करने की चेतावनी दी है।
सड़क निर्माण में देरी होने से आक्रोशित ग्रामीण सोमवार को एकजुट होकर जिला मुख्यालय पहुंच गए। उन्होंने कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2005 में धारी-बड़ावे मोटर मार्ग निर्माण का पहला चरण शुरू हुआ था। इसके अंतर्गत सड़क कटान का कार्य किया गया। काटने के बाद विभाग ने सड़क को अधूरा छोड़ दिया। अभी तक इसमें डामरीकरण का काम नहीं किया गया है। डामरीकरण न होने और देखरेख न होने से यह सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। इसमें यातायात बाधित हो रहा है। दुर्घटनाएं होने की आशंका भी बनी है। बदहाली के चलते इस मार्ग पर कई दोपहिया वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो चुके हैं।
सड़क की बदहाली से सबसे ज्यादा दिक्कतें धारी, बेलतड़ी, सांगर, क्वारबन, रौतगड़ा आदि गांवों के लोगों को उठानी पड़ रही है। उन्हें वाहन में पांच किमी की दूरी तय करने में आधा घंटे से अधिक वक्त लग जा रहा है। ग्रामीणों ने जल्द मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग की है। ऐसा न होने पर मुुख्यालय में अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में वीरेंद्र बोरा, प्रमोद ऐर, केशव दत्त, रमेश भट्ट, डिगर देव, चंद्र सिंह, देवेंद्र मेहता, सुनील कुमार, शेर सिंह, केशव सिंह, श्याम दत्त आदि थे।