Maa Purnagiri : माता के दर्शन के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब, 30 हजार श्रद्धालु पहुंचे; एक गर्भवती की हालत बिगड़ी
मां पूर्णागिरि मेले में सोमवार को करीब तीस हजार श्रद्धालुओं के उमड़ने पर सभी धर्मशालाएं भर गईं। मां के दर्शन के लिए लंबी कतार लगती रही। मां के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
विस्तार
टनकपुर में मां पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं का रेला आने का क्रम जारी है। सोमवार को करीब तीस हजार श्रद्धालुओं के उमड़ने पर सभी धर्मशालाएं भर गईं। मां के दर्शन के लिए लंबी कतार लगती रही। मां के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालु रात के समय अधिक संख्या में आ रहे हैं। सोमवार को सुबह से ही मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं रेला आने से लगभग सभी धर्मशालाएं खचाखच भरी रहीं। मेला क्षेत्र में सुबह 7:00 बजे से विद्युत विभाग की लाइन में फाल्ट आ गया, जो दोपहर 2:00 बजे तक भी ठीक नहीं हो पाया था। ठूलीगाड़ थाना इंचार्ज हरीश प्रसाद ने बताया कि रविवार शाम 5:00 बजे से सोमवार की शाम 6:00 बजे तक करीब तीस श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए।
ये पढ़ें- Haldwani Weather: गर्मी ने दस साल का रिकॉर्ड तोड़ा, अभी और तपेंगे मैदानी इलाके; इन जिलों में हो सकती है बारिश
इस बीच टुन्यास के पास सुबह 11 बजे एक गर्भवती श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई। एसडीआरएफ के एसआई दीपक जोशी, एचसी प्रकाश तिवाररी, बालक गिरि, कांस्टेबल प्रदीप मेहता, पीआरडी खीमानंद जोशी ने उसे भैरव मंदिर के पास स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उप जिला अस्पताल रेफर किया गया।