{"_id":"a8ce16fdd3276688c8a46d791a3a1782","slug":"ssb-caught-jewelery-die-cutter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी ने पकड़े आभूषण बनाने वाली डाई, कटर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसबी ने पकड़े आभूषण बनाने वाली डाई, कटर
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी 57वीं वाहिनी की धनुषपुल स्थित डी कंपनी को रात्रि गश्त में लाखों रुपये मूल्य की स्वर्ण आभूषण बनाने वाली डाई और कटर मिले। तस्कर सामान छोड़ नेपाल की ओर फरार हो गया। एसएसबी ने पकड़ा गया सामान कस्टम के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
एसएसबी की धनुषपुल स्थित डी कंपनी के प्रभारी कमांडर एसआई हरसुख चौहान के नेतृत्व में एएसआई श्याम चंद, एचसी मनमोहन सिंह, कांस्टेबल राजकुमार, ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, कुमारा, अरुण कुमार भारत-नेपाल पिलर संख्या 802/11 के पास पेट्रोलिंग पर थे। इसी बीच रात्रि 10.30 बजे भारत से नेपाल की ओर एक व्यक्ति सिर पर कुछ सामान रखकर जाता दिखाई दिया। एसएसबी जवानों ने उसे रुकने को कहा तो वो सिर पर रखे सामान को छोड़कर नेपाल की ओर भाग गया।
विज्ञापन
नजदीक जाने पर एसएसबी को एक बैग मिला, जिसमें विभिन्न साइजों के 147 नग स्वर्ण आभूषण बनाने वाली डाई और 6 ज्वेलरी कटर बरामद हुए। एसएसबी ने बरामद सामान की फर्द बनाकर खटीमा कस्टम के सुपुर्द कर दिया। प्रभारी कमांडर ने बताया कि बरामद सामान की कीमत 1,35,000 रुपये है।
विज्ञापन