{"_id":"4ff4514cc6309c9f7a850a5b6a5e51e1","slug":"extracted-from-the-woman-s-account-22-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के खाते से निकाले 22 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के खाते से निकाले 22 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Wed, 13 Jan 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने अपने खाते से 22 हजार रुपये निकाल लेने की मौखिक शिकायत थाने में दर्ज कराई है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बनबसा वासी लता देवी पत्नी स्व. राधेश्याम गुप्ता ने पुलिस को बताया कि एक बैंक में उसका खाता है। विड्राल फार्म के जरिए तीन बार में उसके बचत खाते से 22 हजार रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन
उसने किसी महिला पर खाते से पैसे निकाले जाने का शक भी जताया है। प्रभारी थानाध्यक्ष डीएस जलाल ने बताया कि बैंक के शाखा प्रबंधक ने अनजान व्यक्ति द्वारा पैसा निकालना असंभव बताया। कहा कि विड्राल पर तीन हस्ताक्षर लिए जाते हैं। पूछताछ में महिला ने विड्राल फार्म पर हस्ताक्षरों को अपने हस्ताक्षर जैसा बताया है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने कहा कि पूरी छानबीन के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन