{"_id":"58fce2a34f1c1b8f338b631a","slug":"alert-on-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Sun, 23 Apr 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दहशत फैलाने को नेपाल के रास्ते साधु के रूप में आईएस आतंकियों की भारत में घुसपैठ की कोशिश की सूचना से उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड से लगी नेपाल सीमा पर भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। बार्डर के साथ ही मां पूर्णागिरि धाम में तैनात सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। बार्डर पर गश्त बढ़ा दी गई है, वहीं दोनों देशों के बीच आवाजाही करने वाले संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
सूचना है कि आईएस आतंकवादी संगठन का एक गिरोह नेपाल के रास्ते उत्तर प्रदेश में घुसपैठ कर धार्मिक स्थलों पर हमला करने की फिराक में हैं। यह खुफिया इनपुट मिलने के बाद जहां नेपाल सीमा से लगी उत्तर प्रदेश की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है, वहीं उत्तराखंड से लगी सीमा पर भी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि उच्च स्तर से मिले निर्देश के बाद सीमा पर तैनात सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने को कहा गया है। एसएसबी को गश्त बढ़ाने के साथ ही दोनों देशों के बीच आवाजाही करने वाले भगवा वस्त्रधारियों की विशेष रूप से गहनता से चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सीमांत क्षेत्र टनकपुर और बनबसा के होटलों में भी नियमित चेकिंग शुरू कराई गई है। मां पूर्णागिरि धाम में तैनात सुरक्षा एजेंसियों को भी साधु-संतों के रूप में आवाजाही करने वालों की गहन तलाशी लेने को कहा गया है।
विज्ञापन