{"_id":"5b48e9324f1c1b36748b4715","slug":"91531504946-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत है ग्रामीण क्षेत्रों में संदिग्धों के देखे जाने की अफवाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गलत है ग्रामीण क्षेत्रों में संदिग्धों के देखे जाने की अफवाह
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में संदिग्धों को देखे जाने की अफवाह और अटकलों को पुलिस ने पूरी तरह से गलत करार दिया है। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल के अनुसार पुलिस की ओर से लगातार की जा रही जांच में अब तक किसी भी प्रकार का मामला प्रकाश में नहीं आया है।
चल्थी चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद के नेतृत्व में त्वरित राहत दल ने अमोड़ी में जागरूकता बैठक आयोजित कर ग्रामीणों को अटकलों और अफवाहों से सावधान रहने की जानकारी दी। पुलिस का कहना था कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कोट अमोड़ी क्षेत्र में संदिग्ध लोगो के देखे जाने की सूचना गलत और झूठी है।
सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली किसी भी भ्रामक सूचना पर ग्रामीण न तो विश्वास करें और न ही ऐसी खबरों को सोशल मीडिया पर शेयर करें। ऐसी कोई भी अफवाह ना फैलाएं, जिससे बच्चों,महिलाओं तथा अकेले रहने वाले बुजुर्गों में असुरक्षा की भावना पैदा हो। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की अफवाह फैलाना दंडनीय अपराध है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर, दीपक सिंह बोहरा, प्रहलाद मर्तोलिया, दीपक कापड़ी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।