फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पति से नाराज होकर टनकपुर पहुंची चंपावत की महिला, परिजनों के सुपूर्द

पति से नाराज होकर टनकपुर पहुंची चंपावत की महिला, परिजनों के सुपूर्द

Mon, 16 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
पति से नाराज होकर टनकपुर पहुंची चंपावत की महिला, परिजनों के सुपूर्द
टनकपुर (चंपावत)। पति से अनबन पर घर से भागकर टनकपुर पहुंची चंपावत की एक महिला को पुलिस ने पकड़ कर चंपावत भेज दिया। पुलिस के मुताबिक महिला की हरकत से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं लग रहा था। पुलिस के मुताबिक चंपावत बाजार निवासी एक महिला रविवार को घर से भागकर टनकपुर पहुंची। सोमवार को महिला एक होटल में बैठी थी तो संदेह पर होटल स्वामी ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि पूछताछ पर महिला का कहना था कि पति से अनबन होने पर वह नाराज होकर आई है। उसका इरादा अपनी बहन के पास दिल्ली जाने का था, लेकिन टिकट के रुपये नहीं थे। इस बीच वह पैदल-पैदल मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए गई और फिर ठुलीगाड़ से वापस लौट आई। कोतवाल ने बताया कि चंपावत पुलिस के माध्यम से परिजनों से संपर्क कर महिला को चंपावत भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed