{"_id":"5c0aa321bdec2241634228a0","slug":"31544200993-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने आरोप पत्र दायर किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने आरोप पत्र दायर किया
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत/ रुद्रपुर। चंपावत के उदाली ग्राम पंचायत के चाचरी तोक में इस साल चार सितंबर को हुए तिहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने आरोप पत्र दायर किया है। दोनों आरोपियों को घटना के एक दिन बाद पकड़ लिया गया था।
चाचरी में लूट के बाद कृष्ण सिंह ( आयु 58 वर्ष) पुत्र चंद्र सिंह, कृष्ण की पत्नी मनु देवी (आयु 50 वर्ष) और कृष्ण सिंह की मां पार्वती देवी (आयु 85 वर्ष, पत्नी चंद्र सिंह) की उनके ही घर में चार सितंबर को हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद भागने की कोशिश कर रहे मुख्य आरोपी प्रीतम सिंह और उसके साथी विशाल को पुलिस ने पाटी से गिरफ्तार किया था। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि दोनों आरोपी इस वक्त जेल में हैं।
दोनों आरोपियों के खिलाफ तीन दिसंबर को सीजेएम की अदालत में आरोप पत्र दायर कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की 302, 201, 394, 411, 34 और 297 धाराएं लगाई हैं।
विज्ञापन
चाचरी हत्याकांड में पुलिस की पूछताछ के दौरान प्रीतम ने अप्रैल 2017 में पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में संजीव की हत्या कर उसका शव पूर्णागिरि के जंगल में ठिकाने लगाने की बात भी कबूली थी। चाचरी हत्याकांड के एक दिन बाद सीबीसीआईडी ने संजीव का कंकाल भी बरामद कर लिया था।