{"_id":"5bc4d581bdec2269a7715909","slug":"201539626369-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई की टीम ने देवीधुरा में की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीआई की टीम ने देवीधुरा में की जांच
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। तीन दिन से चंपावत कार्यालय में वन्य जीव तस्कारी और वन्य जंतुओं की संदिग्ध मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम सोमवार को देवीधुरा के लिए रवाना हुई। टीम ने दो दिन तक चंपावत में जमानत पर छूटे वन्य जीव तस्करों से पूछताछ की। इसके अलावा चंपावत कार्यालय में वन्य जीव तस्करी के मामलों की फाइलें भी खंगाली।
टीम सोमवार को दोपहर बाद देवीधुरा के लिए रवाना हो गई। टीम ने देवीधुरा रेंजों और वन्य जीव तस्करों से पूछताछ कर जानकारी हासिल की। जिम कार्बेट और राजाजी पार्क में तेंदुए और बाघ की मौत को संज्ञान में लेते हुए उच्च न्यायालय ने सीबीआई को जांच के आदेश दिए थे। चंपावत में पहुंची सीबीआई टीम ने चंपावत कार्यालय में फाइलें खंगालने के बाद कई कर्मचारियों और अधिकारियों से भी पूछताछ की। सीबीआई टीम देवीधुरा में जांच करने के बाद अन्य जिलों के लिए रवाना हो जाएगी।