फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   छात्रा से छेड़खानी पर लोगों ने मनचले युवक को पिटा, पुलिस को सौंपा

छात्रा से छेड़खानी पर लोगों ने मनचले युवक को पिटा, पुलिस को सौंपा

Thu, 30 Aug 2018 11:09 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
छात्रा से छेड़खानी पर लोगों ने मनचले युवक को पिटा, पुलिस को सौंपा
टनकपुर (चंपावत)। राह चलती छात्रा से सरेआम छेड़छाड़ करना एक मनचले को भारी पड़ गया। लोगों ने पहले उसकी जमकर धुनाई की और फिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। शहर की कर्मचारी कॉलोनी निवासी मनीष उर्फ पंकज कई दिनों से पिथौरागढ़ चुंगी के पास स्कूल से आते-जाते एक छात्रा से छेड़छाड़ कर रहा था।
विज्ञापन


परेशान छात्रा ने परिजनों को इस बारे में बताया तो उन्होंने बृहस्पतिवार को चुंगी के पास खड़े होकर युवक पर नजर रखी। छात्रा के आते ही युवक उसके पास पहुंचा तो परिजनों के साथ ही वहां मौजूद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed