फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   लोहाघाट के डाक निरीक्षक को तीन माह के कारावास की सजा

लोहाघाट के डाक निरीक्षक को तीन माह के कारावास की सजा

Mon, 15 Jan 2018 11:13 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के डाक निरीक्षक को तीन माह के कारावास की सजा

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। लापरवाही से कार चलाकर सेना के एक जवान, स्कूटी सवार को टक्कर मार घायल करने के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम राजेंद्र कुमार की अदालत ने पोस्टल विभाग के निरीक्षक को तीन माह के कारावास, 16 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं पीड़ितों को सात हजार रुपये मुआवजा देने के भी आदेश दिए हैं।

अभियोजन पक्ष के अनुसार लोहाघाट में तैनात डाक विभाग के निरीक्षक बृजमोहन सिंह ऐरी ने पांच नवंबर 2016 को ककरालीगेट के पास अपनी स्विफ्ट कार से पहले एक स्कूटी सवार को टक्कर मारी। इसके बाद 16 असम रेजिमेंट के जवान दीपक रेडू को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। पीड़ित पक्ष ने घटना के अगले दिन छह नवंबर को आरोपी के खिलाफ कोतवाली में आईपीसी की धारा 279, 337, 427 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


सोमवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी डाक निरीक्षक को धारा 279 में दोषी पाते हुए एक माह के कारावास, एक हजार रुपये जुर्माना, धारा 337 में एक माह का कारावास, पांच हजार रुपये जुर्माना, धारा 427 का दोषी मानते हुए तीन माह के कारावास, दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने पीड़ित सेना के जवान को पांच हजार रुपये, स्कूटी सवार को दो हजार रुपये मुआवजे के तौर पर अदा करने के भी आदेश दिए हैं। शासकीय अधिवक्ता अंबा दत्त गड़कोटी ने अभियोजन पक्ष की पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed