फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   अप स्ट्रीम खनिज निकास गेट पर एसडीएम का छापा

अप स्ट्रीम खनिज निकास गेट पर एसडीएम का छापा

Sun, 27 May 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
अप स्ट्रीम खनिज निकास गेट पर एसडीएम का छापा

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा खनन के अप स्ट्रीम निकासी गेट पर अनियमितता की शिकायत पर शनिवार को एसडीएम अनिल चन्याल ने छापा मारा। एसडीएम के पहुंचते ही अवैध तरीके से खनिज निकासी कर रहे वाहनों के चालकों में हड़कंप मच गया। खनिज सामग्री लदे कई वाहन खनन क्षेत्र की ओर लौट गए। सीमांकित क्षेत्र से बाहर खड़े मिले एक शक्तिमान ट्रक की दो दिन के लिए खनिज निकासी बंद की गई है।


गौरतलब है कि शारदा के अप स्ट्रीम नायकगोठ निकासी गेट पर आए दिन अनियमितता की शिकायत मिल रही है। जिस पर शनिवार को एसडीएम चन्याल ने खनन प्रभारी हरीश पाल को साथ लेकर अचानक छापा मारा। एसडीएम चन्याल ने बताया कि सीमांकित क्षेत्र के बाहर खड़े मिलने पर एक शक्तिमान ट्रक की दो दिन निकासी पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि खनन प्रभारी को खनिज निकासी पर पैनी नजर रखने के निर्देश के साथ ही रायल्टी चोरी पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed