फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Crime in Barakot

बाराकोट के पूर्व बीडीओ सहित पांच लोगों पर जान से मारने की धमकी के आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Crime in Barakot
Crime in Barakot
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट विकासखंड के तत्कालीन बीडीओ सहित पांच ब्लॉक कर्मियों पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगे हैं। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि बाराकोट विकासखंड के ढटीगांव निवासी लक्ष्मण नाथ ने न्यायालय में अर्जी दी। बताया कि 13 फरवरी 2021 को बाराकोट में मनरेगा का सोशल ऑडिट हुआ। इस दौरान हुई जनसुनवाई में लक्ष्मण ने विकास कार्यों से संबंधित जानकारी लेने के लिए अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप लगाया कि वहां मौजूद तत्कालीन बीडीओ महेंद्र कांडपाल, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संजय आर्य, ग्राम विकास अधिकारी प्रवीन भट्ट, उप कार्यक्रम अधिकारी के साथ आए नकाबपोश व्यक्ति ने उनका प्रार्थना पत्र फाड़ दिया। गालीगलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। नकाबपोश व्यक्ति ने उसकी जेब में रखे 50 हजार रुपये भी छीन लिए। एसओ ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर इन सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 392, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एसआई अंजू यादव कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed