फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Covid-19 samples will examine ic Champawat Distric Hospital

चंपावत में कल से होंगे कोविद-19 परीक्षण, लगी ट्रूनेट मशीन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 samples will examine ic Champawat Distric Hospital
चंपावत जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन का ट्रायल लेते चिकित्सक। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। चंपावत जिले में कोविड-19 की महामारी से लड़ना अब और आसान होगा। कोरोना पॉजिटिव की पहचान के लिए सैैंपल हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल नहीं भेजने होंगे। सोमवार से कोरोना परीक्षण की सुविधा चंपावत में मिलने लगेगी। परीक्षण करने वाली ट्रूनेट मशीन जिला अस्पताल में लगा दी1 गई है। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी ने बताया कि शनिवार को देहरादून से आए इंजीनियर अजय शर्मा ने इस मशीन को इस्टॉल कर दिया है।  डॉ. मनीष बिष्ट का कहना है कि ट्रूनेट मशीन के परीक्षण की शुद्धता ठीक है। इस कारण यहां हुए परीक्षणों को अब दूसरी जगह सत्यापित नहीं करना होगा। मशीन के इस्टॉलेशन के मौके पर लैब तकननीशियन उमेद बसेरा, मनोज मेहता आदि मौजूद थे। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से मिली ट्रूनेट मशीन के लगने से परीक्षण की सुविधा चंपावत में ही मिलेगी। मशीन शुरू होने से कोरोना परीक्षण में तेजी आएगी। बता दें कि पौने तीन लाख की आबादी वाले चंपावत जिले मेें 26 जून तक 1119 सैंपल लिए जा सके थे। --::: ये है ट्रूनेट मशीन की खासियत :  *एक घंटे में दो सैंपलों के परीक्षण हो सकेंगे। *एक दिन मेें ही मिलेगी रिपोर्ट। *परीक्षण के लिए सैंपल हल्द्वानी नहीं भेजने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed