फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Corona report negative

राहत : स्मैक तस्कर व साइकिल चोरी के आरोपी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
Corona report negative
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)। पिछले दिनों 30.32 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा आरोपी और साइकिल चोरी के अरोपी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। एसीएमओ एचएस ह्यांकी ने बताया कि हल्द्वानी से आई रिपोर्ट में दोनों निगेटिव पाए गए हैं। शनिवार शाम को इस रिपोर्ट के आने के बाद थाने की पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
17 व 18 जून को हुई रेपिड टेस्टिंग में ये दोनों आरोपी कोरोना पॉजिटिव आए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बाकायदा एक दिन हवालात में भी रखा था। इस वजह से यहां टनकपुर थाने के पुलिस कर्मियों में भी दहशत थी। 18 जून को दोनों आरोपियों के सैंपल हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भेजे थे, जहां वे निगेटिव पाए गए। अलबत्ता अब रिपोर्ट के निगेटिव आने से थाने के पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली है। साथ ही अब पुलिस इन दोनों आरोपियों को अदालत के सम्मुख पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed