फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Controversy in cricket, case against four people

खेल-खेल में बवाल, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Controversy in cricket, case against four people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लॉक के टांक बल्वाड़ी में खेल-खेल में बवाल हो गया। क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों में हुआ विवाद इस कदर बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया। पिटाई करने के आरोप में पाटी थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। लॉकडाउन के बावजूद 18 अप्रैल को टांक बल्वाड़ी और बुंगाख्याली की टीमों के बीच क्रिकेट मैच हुआ। इसी दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। आरोप है कि टांक बल्वाड़ी के खिलाड़ी दयाकिशन की दूसरी टीम के कुछ खिलाड़ियों ने पिटाई कर डाली। पाटी पुलिस को मंगलवार को मामले की जानकारी हुई। पाटी के उप निरीक्षक नवल किशोर ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नवीन सिंह, किशोर सिंह, कमल सिंह और कैलाश बिष्ट पर धारा 144 का उल्लंघन करने और मारपीट के मामले पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188/269 पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed