फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Collision between roadways bus and army vehicle in champawat

Champawat Accident: रोडवेज बस और सेना के वाहन में भिड़ंत, मची चीख-पुकार; बाल-बाल बची 36 यात्रियों की जान

Mon, 20 May 2024 05:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 20 May 2024 05:10 PM IST
सार

चंपावत जिला मुख्यालय के फर्त्याल गार्डन के पास रोडवेज बस और सेना के वाहन में भिड़ंत हो गई। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मंच गई। गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई है और बड़ा हादसा होने से बच गया।
 

विज्ञापन
Collision between roadways bus and army vehicle in champawat
Accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पिथौरागढ़-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला मुख्यालय के फर्त्याल गार्डन के पास रोडवेज बस और सेना के वाहन में जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मंच गई। गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई है और बड़ा हादसा होने से बच गया।

विज्ञापन

सोमवार को लोहाघाट डिपो की बस (यूके 07 पीए 3202) लोहाघाट से पौंटासाहिब की ओर जा रही थी। इस दौरान फर्त्याल गार्डन के पास टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर आ रहे सेना के वाहन (सीएच 01 जीए 7697) की बस से भिड़ंत हो गई। बस में सवार 36 से अधिक यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Adi Kailash Yatra 2024: आदि कैलाश यात्रियों का चंपावत पहुंचने पर जोरदार स्वागत, तीसरा दल धारचूला पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करते हुए दोनों वाहनों को कोतवाली में खड़ा कराया। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर रोडवेज प्रबंधन का कहना है कि बस में जा रहे सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों को दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि इस स्थान पर सड़क काफी संकरी है जिससे आए दिन सड़क हादसे देखने होते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed