{"_id":"57c070174f1c1b037cd4f1e6","slug":"cms-made-agitators-mortgage","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलनकारियों ने सीएमएस को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलनकारियों ने सीएमएस को बनाया बंधक
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Fri, 26 Aug 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
आंदोलनकारियों ने सीएमएस को बनाया बंधक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंदोलनकारियों ने सीएमएस पर ट्रॉमा सेंटर खोलने के सीएमओ के आदेश को छुपाकर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए सीएचसी परिसर में जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने सीएमएस को लगभग आधे घंटे तक कमरे में बंधक बनाया। हंगामे को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंची और आंदोलनकारियों को किसी तरह शांत किया।
शुक्रवार को तहसील परिसर पर धरने पर बैठे आंदोलनकारियों को जब सीएमओ के 17 अगस्त को लोहाघाट में ट्रॉमा सेंटर खोलने का आदेश आने की भनक लगी तो वह अस्पताल पहुंच गए। सीएमएस डॉ.मंजीत सिंह से आदेश के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने आदेश पहुंचने की बात स्वीकारी। इससे नाराज आंदोलनकारियों ने लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए आधे घंटे तक सीएमएस को कमरे में बंधक बनाकर रखा।
सूचना पर एसओ मनोज रतूड़ी के नेतृत्व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के हस्तक्षेप पर आंदोलनकारी शांत हुए। आंदोलनकारियों का कहना था कि जब तक ट्रॉमा सेंटर में मानकों के अनुरूप सुविधाएं नहीं मिलेंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
खानापूरी के लिए ट्रॉमा सेंटर को नहीं खोलने दिया जाएगा। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय, तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी, प्रहलाद सिंह मेहता, गोविंद वर्मा, पूर्व जिपं सदस्य सचिन जोशी, कीर्ति बगौली, दीपक सुतेड़ी, दीपक जोशी, मनोज बडोला, रमेश मेहता, अमित साह, सुनील चौबे, प्रकाश जोशी आदि मौजूद रहे। उधर, सीएमएस डॉ.मंजीत सिंह का कहना है कि टॉमा सेंटर चालू करने की तैयारी शुरू हो गई है।