फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Chief Forest Conservator Kumaon Dheeraj Pandey took stock of the development works in champawat

Champawat News: जिम कार्बेट ट्रेल को विकसित कर लोगों को मिलेगा रोजगार : धीरज पांडे

Sat, 21 Sep 2024 07:27 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 21 Sep 2024 07:27 PM IST
सार

चंपावत जिले के दो दिवसीय दौरे पर चंपावत पहुंचे मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं डॉ. धीरज पांडे ने जनपद में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। 

विज्ञापन
Chief Forest Conservator Kumaon Dheeraj Pandey took stock of the development works in champawat
मुख्य वन संरक्षक ने पत्रकारों से वार्ता की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

चंपावत जिले के दो दिवसीय दौरे पर चंपावत पहुंचे मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं डॉ. धीरज पांडे ने जनपद में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जिम कॉर्बेट ट्रेल को विकसित कर लोगों को रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसके तहत करीब 13 गांव शामिल हैं।

शनिवार को डीएफओ कार्यालय में मुख्य वन संरक्षक ने पत्रकारों से वार्ता कर कहा कि सीएम की परिकल्पना आदर्श चंपावत बनाने की दिशा में वन विभाग कार्य कर रहा हैं। विभाग जिम कॉर्बेट ट्रेल को कैसे विकसित किया जाए, इस पर काम कर रहा है। ट्रेल के माध्यम से स्थानीय लोगों को रोजगार और पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा देने का काम किया जाएगा। होम स्टे संचालकों के साथ ही नेचर गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को इससे जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन

इसे लेकर वेबसाइट पर जानकारी साझा की जाएगी। इससे यहां आने वालों को होम स्टे, जिम कार्बेट की ट्रेल और यहां पाए जाने वाले वन्य जीवों की जानकारी मिल सकेगी। इस मौके पर वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं वृत्त डॉ. कोको रोसे, डीएफओ आरसी कांडपाल, एसडीओ नेहा चौधरी, रेंजर दिनेश जोशी, डिप्टी रेंजर चतुर सिंह, प्रकाश मेहरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed