फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Chest 65 lakh cash to banks

कैश चेस्ट ने बैंकों को 65 लाख रुपए दिए

Wed, 21 Dec 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Wed, 21 Dec 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Chest 65 lakh cash to banks
चंपावत कोआपरेटिव बैंक में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला
कैश चेस्ट ने बुधवार को विभिन्न बैंकों को 65 लाख रुपए दिए।
विज्ञापन


एसबीआई के मुख्य प्रबंधक हीरा सिंह पांगती ने बताया कि सार्वजनिक बैंकों को 25 लाख और ग्रामीण, सहकारी बैंकों को 40 लाख रुपए दिए गए। रकम मिलने से बैंकों को कुछ राहत मिली।  मंगलवार से एक एटीएम से 500 रुपए के नोट निकल रहे थे, लेकिन बुधवार को लोग 500 रुपए के नोट के लिए तरस गए।

लीड बैंक प्रबंधक आनंद सिंह राव का कहना है कि बृहस्पतिवार तक दो अन्य एटीएम में 500 रुपए के नोट डाल दिए जाएंगे। वहीं प्राइवेट एजेंसियों द्वारा लगाए गए एटीएम में भी बृहस्पतिवार को रकम डालने की बात कही गई है।
विज्ञापन



स्वाइप मशीन आई, मगर शुरू नहीं हुई
 कैशलेस भुगतान के लिए जिले को चार स्वाइप मशीन मिले हुए पांच दिन हो गए हैं, लेकिन ये मशीनें यहां शुरू नहीं हो सकी है। चंपावत के दो और लोहाघाट, टनकपुर के एक-एक पेट्रोलपंप में स्वाइप मशीन 17 दिसंबर को आ गई। पर ये मशीनें पांच दिन बाद भी शुरू नहीं हो सकी है। पेट्रोल पंप विक्रेताओं का कहना है कि बैंक अधिकारियों ने औपचारिक आगाज के बाद मशीन शुरू करने को कहा है, लेकिन अभी तक स्वाइप मशीन का औपचारिक श्रीगणेश नहीं हो सका है। मशीन का उपयोग करने से ग्राहकों को पेट्रोल और डीजल में 0.74 प्रतिशत का लाभ होता, लेकिन यह फायदा फिलहाल ग्राहकों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed