फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Chandrakala topper in painting

जन स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ी चुनौती है क्षय रोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Chandrakala topper in painting
चंपावत में क्षय रोग दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता को सम्मानित करते डीएम विनीत तोमर। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। विश्व क्षय रोग दिवस के मौके पर जिला क्षय नियंत्रण केंद्र छतार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। चंद्रकला जोशी को पहला स्थान मिला। अनीशा महर दूसरे और अनिशा दुग्ताल तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीएम विनीत तोमर ने कहा कि क्षय रोग हमारे देश की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। इसके फैलने का एक मुख्य कारण बीमारी के प्रति सचेत न होना और प्रारंभिक स्तर पर गंभीरता से न लेना भी है। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि क्षयरोग के प्रति लोगों में जागरूकता आई है। सबसे अहम यह है कि व्यापक पैमाने पर उपयोग में लाया गया मास्क क्षयरोग और इंसानों के बीच बैरियर बना। लोगों के सामाजिक व्यवहार में बदलाव के चलते संक्रामक बीमारियों पर काफी हद तक नियंत्रण हुआ है। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, पूर्व शासकीय अधिवक्ता अमरनाथ वर्मा, एसीएमओ इंद्रजीत पांडेय, डॉ. कुलदीप यादव, डॉ. श्वेता खर्कवाल आदि थीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed