{"_id":"66c62af281c2be101f0cf82d","slug":"chandmari-advances-to-next-round-by-defeating-champawat-6-2-champawat-news-c-229-1-shld1026-111904-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत को 6-2 से हराकर चांदमारी अगले चक्र में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत को 6-2 से हराकर चांदमारी अगले चक्र में
Wed, 21 Aug 2024 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 21 Aug 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से बिशंग के टांण खेल मैदान में जय मां कड़ाई सीजन फर्स्ट फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों की 16 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच में चंपावत ने चांदमारी लोहाघाट की टीम को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
जय मां कड़ाई सीजन फर्स्ट फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला चंपावत क्लब और चांदमारी इलेवन लोहाघाट के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि लोहाघाट विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस चिराग फर्त्यााल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त मैच का शुरू कराया। चंपावत ने चांदमारी की टीम को 6-2 गोल से शिकस्त देकर अगले चक्र में प्रवेश किया। रेफरी अजय ढेक, लाइनमैन सागर ढेक, कपिल मुरारी रहे। आयोजक करन महरा, सुनील महरा,आयुष महरा, दीपांशु, मोहित सिंह, ऋतेश सिंह, वंश ने सभी का स्वागत किया।