फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat got the gift of free wifi on the anniversary of independence

Champawat News: आजादी की वर्षगांठ पर चंपावत को मिली फ्री वाईफाई की सौगात

Mon, 14 Aug 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 14 Aug 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Champawat got the gift of free wifi on the anniversary of independence
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र चंपावत को आजादी की 76 वीं वर्षगांठ पर फ्री वाईफाई की सौगात मिली है। प्रधानमंत्री फ्री वाईफाई योजना के तहत पायलट प्रोजेक्ट के तहत चंपावत विधानसभा क्षेत्र का चयन किया गया है। इसके तहत विधानसभा क्षेत्र में लोगों को फ्री वाईफाई सेवा उपलब्ध कराने के लिए पहले चरण में जिला मुख्यालय में 25 स्थानों पर फोर जी सुविधा के 20 एमबीपीएस क्षमता के सेटअप लगाए गए हैं। इनका प्रायोगिक परीक्षण शुरू हो गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि वर्तमान में हर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा के लगातार बढ़ रहे उपयोग को देखते हुए लोगों को फ्री वाईफाई की सौगात दी जा रही है। इससे स्कूल-कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में लगे युवाओं को लाभ होगा। इसके अलावा व्यापारियों और अन्य कारोबारियों के साथ ही हर क्षेत्र के लोगों को निशुल्क वाईफाई सेवा का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

मुख्यालय में फ्री वाईफाई के लिए सेटअप लगाने वाली कंपनी के प्रतिनिधि डीके सिंह ने बताया कि सभी स्थानों में लगाए गए सेटअप ठीक तरह कार्य कर रहे हैं। परीक्षण सफल रहने पर अन्य स्थानों पर भी सेटअप लगाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा पीएम वाणी एप
चंपावत। मुख्यालय के निवासियों को फ्री वाईफाई योजना का लाभ लेने के लिए गूगल प्ले स्टोर से पीएम वाणी नामक एप डाउनलोड कर संबंधित व्यक्ति को पीएम वाणी एप में पंजीकरण करना होगा। इसके बाद उन्हें फ्री वाईफाई की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। परीक्षण काल में फ्री वाईफाई की सुविधा अनलिमिटेड रखी गई है। जिसे बाद में एक सीमा तक निर्धारित किया जाएगा। संवाद

बाक्स
धूल फांक रहे हैं वर्ष 2016 में लगाए गए चार सेटअप
चंपावत। जिला मुख्यालय में इससे पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 2016 में भी जिला मुख्यालय में फ्री वाईफाई योजना की शुरूआत की गई थी। इसके तहत बीएसएनएल की ओर से विधायक निधि से नौ लाख रुपये से चार स्थानों पर टावर लगाए गए थे। रखरखाव के लिए बजट का प्रावधान नहीं होने से चारों सेटअप वर्तमान में धूल फांक रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed