{"_id":"68fbbbceff9fb1d4980e715d","slug":"champawat-artists-shine-at-the-bagwali-festival-in-madlak-champawat-news-c-229-1-cpt1004-131058-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मडलक में बग्वाली महोत्सव में चंपावत के कलाकार छाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मडलक में बग्वाली महोत्सव में चंपावत के कलाकार छाए
Fri, 24 Oct 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में आयोजित दीपावली महोत्सव कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत: आयोजक
लोहाघाट। विकास खंड के नेपाल सीमा से लगे मडलक में आयोजित बग्वाली महोत्सव में चंपावत और स्थानीय कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शुक्रवार को मेला समिति अध्यक्ष आनंद जोशी की अध्यक्षता पर बग्वाली महोत्सव का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दान सिंह बिष्ट और डुंगर प्रथोली ने किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मां सरस्वाती कला केंद्र चौकी की दलनायक प्रियंका आर्या साही के नेतृत्व में कलाकारों ने गणेश वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। उन्होंने हिंदी, कुमाऊंनी, गढवाली, पंजाबी, पूर्वांचली लोक गीतों की प्रस्तुति देकर समा बांधा। आयोजक मंडल ने बताया कि आने वाले समय में मडलक के बग्वाली महोत्सव को भव्य रुप दिया जाएगा। संचालन डॉ. सतीश चन्द्र पांडेय ने किया। वहां पर ग्राम प्रधान महेश जोशी, पूर्व प्रधान भुवन चंद्र भट्ट, संतोक धौनी, दिनेश पांडेय, दयाकृष्ण उपाध्याय, अमरनाथ सिंह बोहरा, प्रवीण पांडेय, पंडित शेखर पांडेय सहित अनेक मौजूद रहे। संवाद