फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   CBSE result is diclared

शत प्रतिशत रहा यूनिवर्सल स्कूल का परीक्षाफल

Tue, 07 May 2019 12:22 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Tue, 07 May 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
CBSE result is diclared
विद्यालय का शानदार परीक्षाफल रहने पर खुशी का इजहार करते होली विजडम स्कूल मानेश्वर के छात्र छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
यहां यूनिवर्सल स्कूल में सीबीएसई की दसवीं कक्षा का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। आस्था गड़कोटी ने 96 फीसदी अंकों के साथ प्रथम, प्रशांत जोशी ने 93 के साथ द्वितीय और शुभम जोशी ने 92 फीसदी अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन


मल्लिकार्जुन के हिमांश के 94 फीसदी अंक
चंपावत। मल्लिकार्जुन स्कूल में हिमांश वत्सल ने 94 फीसदी अंकों के साथ स्कूल टॉप किया। जबकि 93.4 फीसदी अंकों के साथ योगेश पांडेय दूसरे और 90 प्रतिशत अंकों के साथ नैना अधिकारी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


उदयन के सौहार्द, दया और सार्थक रहे अव्वल
चंपावत। उदयन इंटरनेशनल स्कूल का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। यहां 92 फीसदी अंकों के साथ सौहार्द पहले, 91 प्रतिशत अंकों के साथ दया बिष्ट दूसरे और 90 फीसदी अंकों के साथ सार्थक राय तीसरे स्थान में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाहर नवोदय में 77 में 75 छात्रों को मिली प्रथम श्रेणी
चंपावत। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्या बीनू जैन ने बताया कि विद्यालय में 77 छात्र-छात्राओं में से 75 ने प्रथम श्रेणी हासिल की। 96.6% अंकों के साथ चंद्रप्रकाश पहले, 95.6% के साथ संदीप दूसरे और 95.6% के साथ ही आयुष तीसरे स्थान में रहे।

अर्चना जोशी रही एबीसी आल्मामैटर स्कूल की टॉपर
चंपावत। नगर के एबीसी आल्मामैटर स्कूल में अर्चना जोशी 98.2% के साथ टॉप किया। 93.8% अंकों के साथ हिमांशु सौन दूसरे और 93.4% के साथ देवाशीष ने तीसरे स्थान पर रहे।

गुरुकुलम के दिव्यांशु 91% के साथ नंबर वन 
लोहाघाट (चंपावत)। गुरुकुलम एकेडमी खूना मानेश्वर के हरीश चंद्र पांडेय, प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दिव्यांशु बोहरा ने 91 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिमांशु पुनेठा व मयंक रावत ने 86 अंकों के साथ दूसरा और राहुल पाटनी ने 84% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

होली विजडम स्कूल के 10 छात्रों के 90 प्रतिशत से अधिक अंक 
लोहाघाट (चंपावत)। होली विजडम स्कूल मानेश्वर के 10 छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। प्रबंधक संजय पंत और प्रधानाचार्य ललित मोहन राय ने बताया कि विद्यालय के छात्र आत्मन उप्रेती 98.40 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले के टॉपर बने। स्तुति देउपा ने 97.60, शोभित कुशवाहा ने 96.20, हार्दिक मुरारी ने 96, अंशिका साह व रश्मि मुरारी ने 94.20, जन्मेजय पुनेठा 93, वैष्णवी जोशी ने 91.60, दीया वर्मा ने 90.60 और मयंक कुंवर ने 90.40 फीसदी अंक हासिल किए।  

शानदार रहा ओपीएस का परीक्षा परिणाम 
लोहाघाट (चंपावत)। सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में ओकलैंड पब्लिक स्कूल (ओपीएस) के 13 छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य रमेश चंद्र पांडेय और प्रबंधक लोकेश पांडेय ने बताया कि छात्रा गीतिका पंत ने 98.4 फीसदी अंक के साथ संयुक्त रूप से जिला टॉपर बनी। नितिशा कालाकोटी ने 97.8, हिमानी देव ने 97.2, भारती जोशी ने 96.8, कीर्ति बोरा ने 96.6, मीमांशा सिंह ने 96.6, गौरव चिल्कोटी ने 95.8, श्रेया गोस्वामी ने 95.2 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। नितिशा ने गणित और सामाजिक अध्ययन में शत-प्रतिशत नंबर प्राप्त किए।

राजीव नवोदय में अंकिता का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ
लोहाघाट (चंपावत)। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के तीन छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। प्रधानाचार्य गोपाल राम आर्य ने बताया कि छात्रा अंकिता चतुर्वेदी 94.6, भारत भट्ट  ने 94.2 और अंजलि मेहता ने 93.8 अंक प्राप्त कर पहले तीन स्थान में रहे। विद्यालय के 38 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए। ब्यूरो

डीएवी के सभी 29 छात्रों का शानदार प्रदर्शन 
लोहाघाट (चंपावत)। सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में डीएवी पब्लिक स्कूल के सभी 29 छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंकों के साथ परीक्षा पास हुए हैं। प्रबंधक बीसी मुरारी व प्रधानाचार्य बृजेश जायसवाल ने बताया कि छात्र सागर जलाल ने 97.20, श्रुति चंद्रा ने 95.80, प्रिया खर्कवाल ने 95.40, राहुल जोशी ने 95.20, दिपांशु देव ने 94.40 अंक प्राप्त किए हैं। 

अल्पाइन स्कूल का उम्दा प्रदर्शन 
लोहाघाट (चंपावत)।  अल्पाइन स्कूल के प्रधानाचार्य डीडी जोशी और पूजा जोशी ने बताया कि छात्रा आस्था गड़कोटी ने 96 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। जबकि प्रशांत जोशी ने 93 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरा गौरव जोशी ने 85 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। 


मल्लिकार्जुन की अमिषा ने 96 प्रतिशत अंक पाए 
लोहाघाट (चंपावत)। सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में मल्लिकार्जुन स्कूल के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा। प्रधानाचार्य हिमांशु पांडेय ने बताया कि अमिषा जोशी ने 96 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मोहित भंडारी ने ने 93, राज करायत ने 92, आशीष मुरारी ने 91 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। 


सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड के चंपावत जिले के टॉप टेन (कुल 17 छात्र-छात्राएं) 
1.आत्मन उप्रेती :98.40 प्रतिशत होली विजडम स्कूल, लोहाघाट। 
1.गीतिका पंत:98.40 प्रतिशत, ओकलैंड पब्लिक स्कूल, लोहाघाट। 
2.अर्चना जोशी:98.20 प्रतिशत, एबीसी अल्मामतार पब्लिक स्कूल, चंपावत। 
3.नीतिशा कालाकोटी:97.80 प्रतिशत, ओकलैंड पब्लिक स्कूल, लोहाघाट। 
3.अदीति भदौरिया:97.80 प्रतिशत, सेंट फ्रांसिस स्कूल, टनकपुर। 
4.स्तुति देउपा:97.60 प्रतिशत होली विजडम स्कूल, लोहाघाट। 
5.हिमानी देव:97.20 प्रतिशत, ओकलैंड पब्लिक स्कूल, लोहाघाट। 
5.सागर जलाल:97.20 प्रतिशत, डीएवी स्कूल, लोहाघाट। 
6.सुयश गहतोड़ी:97 प्रतिशत, केंद्रीय विद्यालय-टू, बनबसा। 
7.भारती जोशी:96.80 प्रतिशत:ओकलैंड पब्लिक स्कूल, लोहाघाट। 
7.शुभ जैन:96.80 प्रतिशत, सेंट फ्रांसिस टनकपुर। 
8.कीर्ति बोहरा:96.60 प्रतिशत:ओकलैंड पब्लिक स्कूल, लोहाघाट। 
8.मीमांशा सिंह:96.60 प्रतिशत:ओकलैंड पब्लिक स्कूल, लोहाघाट। 
8.चंद्र प्रकाश:96.60 प्रतिशत:जवाहर नवोदय विद्यालय, चंपावत। 
8.रुपेश जैन:96.60 प्रतिशत, सेंट फ्रांसिस, टनकपुर। 
9.पारस जैन:96.40 प्रतिशत, केंद्रीय विद्यालय-टू, कमलपथ। 
10.शोभित कुशवाहा:96.20 प्रतिशत, होली विजडम स्कूल, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed