फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   case filed

अदालत के रिटायर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
case filed
एक अदालत की महिला कर्मी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने देहरादून निवासी कोर्ट के रिटायर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ रकम हड़पने, गाली-गलौच और छेड़छाड़ करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अदालत में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत चंपावत निवासी महिला ने कुछ समय पूर्व पुलिस के उच्चाधिकारियों को रिटायर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ शिकायती पत्र भेजा था। पत्र में आरोप लगाया गया कि श्रीवास्तव ने उनके साथ मिलकर नगर में एक मकान बनाया। मकान बनाने के लिए 2012 से कई बार कुल मिलाकर 9.52 लाख रुपये लिए।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक रकम लेते वक्त अनिल ने कहा था कि वह रिटायर होने के बाद मकान उसके नाम कर देगा। 2017 में अनिल श्रीवास्तव सेवानिवृत्त होकर अपने घर देहरादून चले गए और मकान किसी अन्य को बेच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि इस बारे में पूछताछ करने पर अनिल उसे धमकाने लगा। महिला ने 9.52 लाख रुपये वापस मांगे तो वह गाली-गलौच और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसके साथ छेड़खानी की कोशिश करने लगा। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि आरोपी अनिल कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ धारा 354, 511, 420, 504, 506 और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच टनकपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी बीसी पंत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed