{"_id":"6616c73c38647f4a2d0a5941","slug":"car-overturns-three-people-of-same-family-injured-tanakpur-news-c-243-1-shld1007-102747-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कार पलटी, एक ही परिवार के तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कार पलटी, एक ही परिवार के तीन लोग घायल
Wed, 10 Apr 2024 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 10 Apr 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
टनकपुर (चंपावत)। ठूलीगाड़ के पास मंगलवार की देर रात को एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के चालक समेत तीन लाेग घायल हो गए। घायलों में एक महिला को ज्यादा चोट आई है। एक अन्य हादसे में दो टैक्सियों की टक्कर में एक वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार देर रात यूपी के जिला बरेली के छैना मुरारपुर निवासी विनय दीप गौतम, पत्नी शीतल और परिवार के ही सदस्य शिवम के साथ कार से मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आ रहे थे। देर रात करीब 2:30 बजे ठूलीगाड़ के पास उन्होंने कार गलत रास्ते पर मोड़ दी। लौटते समय कार अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर 108 सेवा ने तीनों घायलों को उप जिला अस्पताल में पहुंचाया जहां तीनों का इलाज चल रह है। बताया जा रह है कि शीतल (22) को अंदरूनी चोट ज्यादा आई हैं।
इधर अन्य हादसे में मैक्स (यूके 05 टीए 0436) के चालक गैंडाखाली नंबर एक निवासी गोविंद कुमार (32) की बुधवार सुबह अन्य मैक्स वाहन की टक्कर हाे गई। हादसे में गोविंद घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में उप जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में घायल ने बताया कि वह ठुलीगाड़ में अपने मैक्स वाहन में सवारी भरकर पिछला गेट लगा रहा था कि अचानक अन्य मैक्स वाहन ने उसे टक्कर मार दी। संवाद
विज्ञापन
इनसेट
श्रद्धालु किशोरी पैदल रास्ते में फिसलकर हुई घायल
टनकपुर (चंपावत)। भैरव मंदिर और ठुलीगाड़ के बीच पैदल रास्ते से मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लौटते समय एक किशोरी फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती यूपी के जिला शाहजहांपुर, तहसील पुवायां, ग्राम लवड़िया निवासी ज्ञान देवी (14) पुत्री ईश्वर दास ने बताया कि वह भाई सुनील समेत परिवार के छह लोगों के साथ मां के दर्शन कर लौट रही थी। इस बीच सुबह करीब 4:30 बजे पैदल रास्ते में अचानक फिसल कर गिर गई। संवाद
--
टैक्सी की टक्कर से श्रद्धालु हुआ घायल
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मार्ग पर बुधवार को भैरव मंदिर के पास एक टैक्सी ने एक श्रद्धालु को टक्कर मारकर घायल कर दिया। उसे अस्थायी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया। यूपी के सीतापुर के खैराबाद, पुरानी बाजार निवासी काशीराम यादव (58) परिवार के लोगों के साथ मां के दर्शन कर लौट रहे थे। इस बीच भैरव मंदिर के पास टैक्सी ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल श्रद्धालु के साथ उनका पुत्र विमल यादव आदि साथ में था। अस्थायी अस्पताल के डाॅ. गौतम परिहार ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद घायल को उप जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। संवाद