{"_id":"45e2d52ef2649725715b37bcf590c8f5","slug":"bsnl-had-smooth-communication-service-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन भी सुचारु नहीं हुई बीएसएनएल की संचार सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन भी सुचारु नहीं हुई बीएसएनएल की संचार सेवा
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Wed, 16 Dec 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
सितारगंज-टनकपुर राजमार्ग के विस्तारीकरण कार्य ने बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को खासा परेशान कर दिया है। चार दिन से ठप पड़ी संचार सेवा बुधवार को भी सुचारु नहीं हो पाई है। ई-बैकिंग कार्यों के साथ ही सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप पड़ा है, जिससे लोगों को खासी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
राजमार्ग को चौड़ा कर टू-लेन बनाने के लिए सड़क में खुदाई हो रही है, जिससे आए दिन बीएसएनएल की ओएफसी कटने से संचार सेवा ठप हो रही है। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे से ठप संचार सेवा चौथे दिन भी सुचारु नहीं हो पाई है। बताया गया है कि सैनिक छावनी के पास सड़क में खुदाई से ओएफसी कटी है, जिसे हल्द्वानी से आई तकनीशियनों की टीम ठीक करने में जुटी है। बीएसएनएल के सहायक इंजीनियर दीपक पासवान का कहना है कि एक स्थान पर लाइन ठीक करते ही खुदाई से दूसरे स्थान पर लाइन कट जाने से यह स्थिति पैदा हो रही है। तकनीशियनों की टीम लाइन की खराबी को दूर कर संचार सेवा सुचारु करने के प्रयास में जुटी है, लेकिन लाइन का अंतिम फाल्ट नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन