फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Botanical and eco park will be constructed in Byandhura Dham.

Champawat News: ब्यानधूरा धाम में बोटेनिकल और ईको पार्क का होगा निर्माण

Wed, 21 Feb 2024 10:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 21 Feb 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
Botanical and eco park will be constructed in Byandhura Dham.
चंपावत के ब्यानधूरा धाम में जल्द बनेगा बोटेनिकल गार्डन। संवाद
चंपावत। जिले के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के ब्यानधूरा धाम में बोटेनिकल गार्डन (वनस्पति उद्यान) और ईको पार्क के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद वन विभाग और पर्यटन विभाग की ओर से बोटेनिकल गार्डन और ईको पार्क निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

प्रस्तावित बोटेनिकल गार्डन में विभिन्न प्रकार के फूल, पौधों और वनस्पतियों की प्रजातियों का संकलन किया जाएगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर होने वाले औषधीय प्रजाति के पौधों को भी उगाया जाएगा। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ के अनुसार ब्यानधूरा धाम में प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए बोटेनिकल गार्डन और ईको पार्क में बुनियादी अवस्थापनाएं सुविधाएं विकसित की जाएंगी। वन विभाग की ओर से बोटेनिकल गार्डन और ईको पार्क के लिए प्रस्तावित भूमि से वन आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद पर्यटन विभाग की ओर से निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद डीएम नवनीत पांडे के निर्देश पर ब्यानधूरा धाम में बोटेनिकल गार्डन और ईको पार्क के विकास के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। जल्द ही धाम में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधाएं मिलने लगेंगी। - अरविंद गौड़, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, चंपावत।

--
ठूलीगाड़ स्थित हर्बल गार्डन बोटेनिकल गार्डन में होगा तब्दील
चंपावत। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत टनकपुर के ठूलीगाड़ स्थित हर्बल गार्डन को बोटेनिकल गार्डन के रूप में तब्दील किया जाएगा। इसके लिए उद्यान विभाग की ओर से डीपीआर तैयार की जा रही है। इसके अतिरिक्त जिले में स्थापित नंधौर वन्यजीव अभयारण्य के तहत ककराली गेट के पास ईको होम स्टे भी विकसित किए जाएंगे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed