{"_id":"60426d2d8ebc3ec89761ec65","slug":"boom-parking-land-claims-forest-department-in-backfoot-tanakpur-news-hld4171593161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूम पार्किंग की भूमि के दावे पर बेकफुट में आया वन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूम पार्किंग की भूमि के दावे पर बेकफुट में आया वन विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम के बूम वाहन पार्किंग स्थल की भूमि के लिए वन और राजस्व विभाग के बीच चल रही तनातनी में वन विभाग फिलहाल बैकफुट पर आ गया है। भूमि पर मालिका हक के लिए अब वन विभाग सर्वे ऑफ इंडिया से सर्वे कराएगा। भूमि पर मालिकान हक की स्थिति स्पष्ट होने तक यथास्थिति बनी रहेगी।
पूर्णागिरि मेले में आरक्षित वन क्षेत्र में गैर वानिकी कार्यों पर हाईकोर्ट की रोक के बाद वाहन पार्किंग की समस्या पैदा होने पर प्रशासन ने बूम में पार्किंग स्थल बनाया, लेकिन पार्किंग स्थल की भूमि पर मालिकाना हक को लेकर वन और राजस्व विभाग के बीच शुरू से ही विवाद होता रहा है। इस बार प्रशासन ने वाहन पार्किंग के ठेके के टेंडर आमंत्रित किए तो वन विभाग ने भूमि पर अपना दावा जताते हुए ठेका किए जाने पर आपत्ति लगा दी। इससे वन और राजस्व विभाग के बीच फिर विवाद गर्मा गया। बृहस्पतिवार की रात वन विभाग ने नो पार्किंग का बोर्ड लगाया तो आसपास के ग्रामीण भड़क उठे और उन्होंने प्रदर्शन कर बोर्ड को उखाड़ फेंका।
ग्रामीणों के विरोध के बाद अब वन विभाग फिलहाल मौके पर यथा स्थिति बनाए रखने के मूड में है। शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी महेश सिंह बिष्ट का कहना है कि अभिलेखों में भूमि आरक्षित वन भूमि है। अब सर्वे ऑफ इंडिया से सर्वे करा कर मालिकाना हक की स्थिति स्पष्ट कराई जाएगी।