फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Body warn camera

पुलिस पर गलत बर्ताव की शिकायत का अब होगा दूध का दूध और पानी का पानी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
Body warn camera
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)। पुलिस कार्रवाई के दौरान गलत बर्ताव पुलिस कर्मी ने किया या शिकायतकर्ता ने अब इसका दूध का दूध और पानी का पानी होगा। जी हां! गलत बर्ताव के आरोप से बचने के लिए पुलिस को बॉडी वार्न कैमरों से लैस किया गया है। पुलिस की वर्दी में लगा यह बॉडी वार्न कैमरा गलत बर्ताव का गवाह बनेगा।
विज्ञापन
चेकिंग या चालान करने जैसी किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई के वक्त अक्सर पुलिस पर गलत बर्ताव करने के आरोप लगते रहते हैं। ऐसी झूठी शिकायतों पर बेगुनाह होने के बाद भी साक्ष्य पेश नहीं कर पाने वाले को कार्रवाई की मार झेलनी पड़ती है, लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
एसपी लोकेश्वर सिंह की पहल पर पुलिस को बॉडी वार्न कैमरों से लैस किया गया है। पुलिस कर्मी के सीने पर लगा यह कैमरा मौके की ऑडियों और विडियो रिकार्डिंग करेगा। सीओ बीसी पंत ने कहा कि इस बॉडी वार्न कैमरों से न सिर्फ गलत बर्ताव की, बल्कि समय-समय पर इसकी रिकार्डिंग चेक कर पुलिस कर्मियों द्वारा जनता के साथ किए जा रहे व्यवहार का भी पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि फिलहाल जिले के हर थानों को दो-दो बॉडी वार्न कैमरे उपलब्ध कराने के साथ ही एसपी की ओर से चेकिंग समेत हर तरह की कार्रवाई के वक्त इन कैमरों का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed