फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Body of missing person found floating in NHPC power channel

Champawat News: लापता व्यक्ति का शव एनएचपीसी पावर चैनल में उतराता मिला

Mon, 28 Jul 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 28 Jul 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Body of missing person found floating in NHPC power channel
बनबसा (चंपावत)। आंबेडकर ग्राम फागपुर से आठ दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए व्यक्ति का शव बीती देर शाम को एनएचपीसी की पावर चैनल में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि आंबेडकर ग्राम फागपुर वार्ड संख्या दो निवासी रमेश चंद्र ने 22 जुलाई को थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनका पुत्र विनोद कुमार (48) 20 जुलाई से लापता है। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस व्यक्ति का पता लगाने में जुटी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि एनएचपीसी पावर चैनल के पास रहने के कारण परिजनों को उसके डूबने की आशंका से चैनल में उसकी तलाश की गई लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

पुलिस, पुलिस तैराक, गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। बीते रविवार की शाम को पावर चैनल में एक शव उतराता देख इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे एसआई अरविंद कुमार गुप्ता ने शव को बाहर निकलवाया। परिजनों ने शव की शिनाख्त विनोद कुमार के रूप में की। विनोद की मौत की सूचना से उसकी पत्नी और दो बच्चों समेत परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed