फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BJP workers busy preparing for grand welcome of CM, brainstormed

Champawat News: सीएम के भव्य स्वागत की तैयारी में जुटे भाजपाई, किया मंथन

Wed, 07 Feb 2024 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 07 Feb 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
BJP workers busy preparing for grand welcome of CM, brainstormed
लोहाघाट (चंपावत)। सीएम पुष्कर सिंह धामी के 11 फरवरी को प्रस्तावित लोहाघाट दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया। बुधवार को नगर पालिका सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा की अध्यक्षता में तैयारी बैठक हुई जिसमें सीएम के दौरे को ऐतिहासिक बनाने पर मंथन किया गया। जिलाध्यक्ष निर्मल ने बताया कि सीएम के कार्यक्रम को देखने के लिए कई जगह एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। वहां जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक, ब्लाॅक प्रमुख विनीता, नेहा ढेक, सुमन लता, रेखा देवी, पूर्व विधायक पूरन सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, केदार सिंह बृजवाल समेत सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



ऐतिहासिक होगा सीएम का संगज्यू कार्यक्रम
चंपावत। सीएम पुष्कर सिंह धामी के 11 फरवरी को प्रस्तावित लोहाघाट दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। पहली बार क्षेत्र में सीएम के दौरे को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह है। लोगों को क्षेत्र में बड़ी घोषणाओं की उम्मीद है। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर पांडेय ने कहा कि सीएम का दौरा ऐतिहासिक होगा। मुख्यमंत्री बनने के प्रथम बार लोहाघाट आने पर पुष्कर सिंह धामी से लोगों को कई उम्मीदें हैं। युवा सीएम ने उत्तराखंड में यूसीसी, धर्मांतरण, नकल विरोधी कानून समेत कई कदम उठाए है, जिसे जनता ने सराहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed